30.5 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने 18 सितंबर को धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी सौंपा ज्ञापन…

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पोड़ी उपरोड़ा :: कोरबा जिले में हाथियों के उत्पात से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम और वन विभाग को ज्ञापन सौंप समस्या के निराकरण की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 18 सितंबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के पसान रेंज के ग्राम ऐतमा के ग्रामीण व किसान हाथियों के उत्पात से हो रहे नुकसान को लेकर काफी चिंतित है। हाथियों की धमक से फसल खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा गया हैं की लेकिन संबंधित विभाग की ओर से किसानों को नुकसान के अनुरूप उन्हें उचित मुआवजा राशि नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम और वन विभाग को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि बुधवार को चोटिया में ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वीरेंद्र मरकाम शोभरण श्याम (सरपंच) बाबूलाल, धन सिंह मरकाम, प्रहलाद सिंह बिंझवार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंतराम, उमेंद्र, सिद्धार्थ, त्रिलोचन, नारायण राजवाड़े, राम प्रसाद राजवाड़े, बुधराम, शिवचरण यादव ,महेश, रामदास सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!