पोड़ी उपरोड़ा :: के वाई सी के लिए अब बैंक के चक्कर नही काटने पड़ेंगे ,अनुविभागीय अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद सुधरी व्यवस्था

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पोड़ी उपरोड़ा //  छत्तीसगढ़  सरकार की महत्वपूर्ण आवास योजना  के तहत स्वीकृत आवास के पात्र हितग्राहियों के खाते में सरकार द्वारा पहली किस्त डाल दी गई है ,जिससे हितग्राही समय पर अपना काम चालू कर सके ,पर बहुत से हितग्राहियों के खाते में लेनदेन नही होने के कारण खाता होल्ड हो गया है जिसके लिए हितग्राहियों को बैंक में जाकर kyc कराना पड़ता हैं ,परंतु पोड़ी उपरोड़ा में संचालित स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में kyc  के लिए हितग्राहियों को चक्कर लगाने पड़ रहे थे ,बैंक कर्मी द्वारा स्टॉफ के अवकाश में होने की बात कहकर लोगों को बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर कर रहे थे ,
अनुविभागीय अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद kyc प्रारंभ 
पोड़ी उपरोड़ा के स्टेट बैंक में  kyc के लिए लोगों को बैंक के कई चक्कर काटने पड़ रहे थे , जिससे हितग्राहियों के आवास के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी यह बात जैसे ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा को हुई उन्होंने तत्काल इस मामले में संज्ञान लेते हुए बैंक मैनेजर से बात कर बैक में kyc ,आधार लिंक का काम सुचारू रूप से रोजाना करने हेतु निर्देशित किया जिससे ,बैंक में kyc कार्य चालू हो गया है ,अब हितग्राहियों को बार बार बैंक के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles