30 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

छत्तीसगढ़ में भी बह गई पुलिया ,गांव का आवागमन हुआ बाधित ,जिम्मेदार अधिकारी मौन ,क्या ठेकेदार पर होगी कार्यवाही

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पोड़ी उपरोड़ा   :: दो साल पहले निमार्ण पुल बह गया ,
बिहार में पुल बहते हुए देखे थे लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भी पुल बह जा रहे हैं।
कोरबा जिला के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत अडसरा, के आश्रित गांव घाघरा जहां पर कल 23 परिवार पंडों जनजाति के निवासरत है ।
घाघरा से ग्राम पंचायत की दूरी वन मार्ग से लगभग 10-12 किलोमीटर है।
इस गांव में रहने वाले राष्ट्रपति दत्तक पुत्रों का आने-जाने का मुख्य रास्ता में रोड तक पहुंचाने के लिए गोघरा नाला पार कर तनेरा रोड़ आते हैं।
विगत 2 वर्ष पहले निर्माण पुलिया
इस वर्ष की बारिश से पूरा का पूरा मिट्टी का बहाव कट गया जिसके कारण इस गांव में निवास करने वाले सभी आदिवासियों को अपने दिनचर्या की आवश्यकता की समान या राशन सामग्री लेने के लिए पगडंडी रास्ते घूम कर जान में जोखिम डालकर नदी पार कर आना पड़ रहा है।
आने जाने का एक ही रास्ता होने के कारण साइकिल भी चलना मुश्किल हो गया है गांव से पूरा में रोड का कट जाना हो सकते हैं छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने स्कूल पहुंचने में कितना कठिनाई होता होगा।
पुलिया के गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह या बनाने वाले जो ठेकेदार हैं मापदंड के अनुसार न बनने के कारण यह दुर्गति 2 साल में हो गया।
यह गांव जंगल से भी गिरा हुआ है विगत दो-तीन साल पहले यहां दो महिलाओं को हाथी ने भी मार दिया था जंगली हाथी प्रभावित एरिया होने के कारण हमेशा इस गांव के लोगों को भय बना रहता है।
कि कहीं से हाथी इस गांव में ना आ जाए विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के कई गांव अभी भी हाथी प्रभावित गांव है।

पंचायत से इस गांव की जो आवागमन की साधन है इसी पुल से पर कर ग्राम पंचायत तक पहुंचा जा सकता है ताजुब होता है कि इतने कम समय में पुल कैसे भाग गया इसकी मजबूती व गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह है सामाजिक कार्यकर्ता एकता परिषद के साथी मुरली दास संत के द्वारा शासन प्रशासन से अवगत कराने के या पुल का निर्माण हुआ था। गांव के मुखिया परदेसी राम पड़ो, भैया लाल पंडों, कमला बाई , रामसाय, ने अपने गांव में बरसात के पानी से बह गये पुलिया निर्माण कार्य पर शुरू से चिंतित थे । परिणाम अभी दिख गया।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!