कोरबा ब्रेकिंग :: भोजन करने के बाद बिगड़ी तबीयत ,घर वालो ने दामाद पर लगाया खाने में जहर मिलाने का आरोप ,पुलिस जांच में जुटी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान  ::

पसान क्षेत्र में रात्रि भोजन करने के बाद परिवार के 9 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें पड़ोसियों व अन्य रिश्तेदारों की मदद से स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित में 9 वर्षीय बालक भी शामिल हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने दामाद पर खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है। पसान थाना अंतर्गत ग्राम पत्थरफोड़ में अहिबरन सिंह अपने परिवार के साथ निवास करता है। परिवार की सदस्य सुमित्रा की उसके पति पेंड्रा लालती निवासी पहलवान सिंह धुर्वे के साथ अनबन चल रही है। परिजनों की मानें तो मंगलवार देर शाम सुमित्रा घर पर भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। उसी समय पति पहलवान उनके घर आया था। जहां वह रसोई में खाना बना रही थी, पति भी वहीं आ गया। जिससे सुमित्रा बाहर चली आई। कुछ देर तक पति पहलवान रसोई में ही था। रात्रि में भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए। अचानक सभी सदस्यों की हालत खराब होने लगी। एक के बाद एक करके सभी को उल्टी और चक्कर आना शुरू हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा आनन फानन में उन्हें शासकीय अस्पताल पसान में लाया गया। यहां मौजूद डाक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत उन्हें नजदीकी हायर सेंटर जीपीएम के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया। बताया जाता है कि पीड़ितों में एक 9 वर्षीय बालक भी शामिल है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में दामाद पहलवान पर भोजन में जहर मिलाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है। बहरहाल यह जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भोजन में जहर था या नहीं। घटना की सूचना पर पसान पुलिस हरकत में आई और पत्थरफोड़ गांव पहुंची, जहां उनके मकान में ताला लगा हुआ मिला। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई है। फिलहाल चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भिंडी ,तरोई की सब्जी  सभी ने खाया था 

विशेष रिपोर्ट  news 18


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles