CG MURDER : महतारी वंदन योजना के पैसे से दंपती ने पी शराब, फिर विवाद के बाद पति ने पीट पीटकर पत्नी को मार डाला

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा। CG MURDER : जिले एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, ये पूरी घटना पसान थाना क्षेत्र की है, जहां एक दंपति ने साथ में महतारी वंदन योजना की राशि से शराब पिया, फिर दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ. इस दौरान पति ने मुक्के से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सैला की रहने वाली सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए हर माह मिल रहे थे. सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से एक हजार रुपए निकाला. फिर दोनों ने 200 रुपए खर्च कर शराब खरीदा और एक साथ पिया. इसके बाद सुन्नी बाई ने बचे हुए 800 रुपए मांगे. इस पर पति ने कहा, सब खर्च हो गए. इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया और पति ने मुक्के से पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गई.

इसके बाद आस पास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles