कोरबा / पसान :: कोरबा जिला के दूरस्थ अंचल पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के छोटे से गांव के लिए गर्व की बात है की इस क्षेत्र से भी दो बच्चों का चयन MBBS के लिए हुआ है , पोड़ी कला , कोडगार जैसे छोटे से गांव में जन्मे एवं प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पूरी करने वाले बच्चे डॉ की पढ़ाई कर लोगों की सेवा करते नजर आएंगे ,

https://chat.whatsapp.com/KojiriCpZUK37kByKCoizY
बच्चों के चयन होने पर पसान हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ करन सिंह पेन्द्रों आज बच्चों को बधाई देने के लिए उनके गांव पोड़ी कला ,और कोडगार पहुंचे कोडगार पहुँचकर बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया ,उन्होंने बच्चों का मुंह मीठा कर उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कुछ दिशा निर्देश दिए और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी , चयनित बच्चों में पुष्पराज सिंह आयाम के पिता जगतपाल आयाम भी इस क्षेत्र के चर्चित चेहरे है , आज इस क्षेत्र में जगतपाल किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें क्षेत्र में आदिवासी नेता के रूप में जाना जाता है