रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति की मंजूरी के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से नगद व लिंकिंग में धान खरीदी इस वर्ष दीपावली त्यौहार व राज्योत्सव को दृष्टिगत रखते हुए 1 नवंबर के बजाय 14 नवंबर से होगी। इसके पहले 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी थी, लेकिन 15 नवंबर को शासकीय अवकाश होने के कारण एक दिन पहले यानी 14 नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।
ये भी हुए निर्णय ,
पंचायतों के हर घर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण पेयजल संचालन व संधारण नियम 2024 का प्रारूप मंजूर
सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर के पद पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए अभ्यर्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट।
दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकंपा के लिए पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति। औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स, एथेनॉल इकाइयों व कोर सेक्टर के सीमेंट उद्योगों के लिए विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज।
3100 रुपए प्रति क्विंटल का किसानों को भुगतान प्रति एकड़
21 क्विंटल के मान से होगी धान खरीदी

