कोरबा / पसान : जिले के दूरस्थ ग्रामों में नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। पसान, लमना व लैंगा में नवीन विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए डीएमएफ से चार करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की गई है।
जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 19 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 4 करोड़ 37 लाख 42 हजार 800 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के नवीन भवन निर्माण कार्य सहित न्यूज पेपर स्टैण्ड उपलब्ध कराने के कार्य शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा विकासखण्ड पाली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,स्वामीआत्मानंद विद्यालयों में साइकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु 63 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान के लिए नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम तल) हेतु राशि 48 लाख 10 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान के लिए नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत- तल) राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना के लिए नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम-तल) राशि 48 लाख 10 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना के लिए नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) हेतु राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोंडी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंगा नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पोंडीउपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा के लिए नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम तल) राशि 48 लाख 10 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसी प्रकार विकासखण्ड पॉडी- उपरोडा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैंगा के लिए नवीन भवन निर्माण कार्य (भूत-तल) राशि 49 लाख 99 हजार, विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत शिवपुर में नवीन मा. शाला भवन निर्माण कार्य (शिवपुर में) राशि 15 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

