Bilaspur SBI Scam:- एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ गबन मामले में SBI की तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार, बिलासपुर जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिल्हा शाखा में दो करोड़ के गबन मामले में एसीबी ने बड़ी कर्रवाई करते हुए बैंक की तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को आज गुरुवार काे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के पास से संदिग्ध मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ताज़ा खबर 👇👇
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा स्थित एसबीआई शाखा में 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच कैशियर ने बैंक कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर पद का दुरुपयोग किया। इस दौरान बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर करीब 2.06 करोड़ रुपये की राशि का गबन कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
इस मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक द्वारा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच एजेंसी ने आरोपी के पास से एक संदिग्ध मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।
फिलहाल एसीबी की टीम पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और बैंकिंग सिस्टम में हुई गड़बड़ियों का विश्लेषण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।
Bilaspur SBI Scam मामले में शाखा प्रबंधक पीयूष बारा ने आर्थिक अपराध अन्वेषण/एसीबी मुख्यालय रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर 19 जनवरी 2026 को आरोपित कैशियर सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ताज़ा खबर पढ़े 👇👇
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे
गोंगपा ने सेन्हा में की महापंचायत, रूंगटा कोल ब्लॉक निरस्तीकरण को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का फैसला

