T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस रोमांचक
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है। शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की तस्वीर को और रोमांचक बना दिया। इस जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं।
अब पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। तभी उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो पाएगा।
टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदों को जिंदा रखा। अब पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसा हो गया है। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
वर्ल्ड कप का गणित…
ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा
भारत को एक जीत चाहिए
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है।
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।
ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम से होगा।
इस नतीजे से पाकिस्तान को बड़ा फायदा मिला है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रन से हराता है या 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेता है तो उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हार के बाद उसके 3 पॉइंट्स ही हैं और नेट रनरेट +1.39 पर है।
हालांकि अगर पाकिस्तान जीत तो दर्ज कर ले, लेकिन नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं जा पाया, तो कीवी टीम नॉकआउट में जगह बना लेगी। वहीं श्रीलंका की जीत की स्थिति में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जा
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच Rinku Singh के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, पिता खानचंद का हुआ निधन


