_✅ कोरबा/ पसान। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई पसान द्वारा बीजाड़ांड़ में चल रहे पिछले दो सप्ताह से निरंतर जारी रूंगटा कोल ब्लॉक को निरस्त करने को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के समर्थन में एवं क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर ग्राम सेन्हा में महापंचायत का आयोजन किया गया और क्षेत्र में संभावित खनन को लेकर भी पुरजोर विरोध करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए निर्णय लिया गया। और क्षेत्र के जन समस्याओं तथा रूंगटा कोल ब्लॉक को निरस्त के संबंध में तहसीलदार को शासन और प्रशासन के उच्च स्तर के पदाधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया।_
कोरबा आंदोलन की खबर 👇
_🔹महापंचायत कार्यक्रम में पहुंचे गोंगपा जिलाध्यक्ष
महापंचायत कार्यक्रम में पहुंचे गोंगपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री विदवान सिंह मरकाम ने कहा कि जंगल से हमारा रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध होती है, दातुन और सामाजिक कार्यक्रम में उपयोग किया जाने वाला पत्ता का पत्तल जैसे अनेकों चीजें हमें जंगल उपलब्ध कराती है। मरकाम ने आगे कहा जो रूंगटा कोल ब्लॉक आवंटन है, उसे हर हाल में छोड़ना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा क्षेत्र में पहले से ही दो कोल ब्लॉक संचालित हैं..जिसके वजह से क्षेत्र में जनता को वायु प्रदुषण, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य जैसे अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है। श्री विदवान मरकाम ने महा पंचायत में उपस्थित जनताओं को निरंतर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए कहा। वहीं क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि श्री चन्द्रप्रताप पोर्ते ने भी महापंचायत सभा को संबोधित करते हुए कहा जल जंगल जमीन हमारी आन बान और शान है और इसे हमारी भावी पीढ़ी के लिए संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है, उन्होंने कहा जो क्षेत्रीय जन समस्याएं हैं और बीजाड़ांड़ में निरंतर दो सप्ताह से चल रहे रुंगटा कोल ब्लॉक को निरस्त करने को लेकर उसे हम इस महा पंचायत के माध्यम से शासन, प्रशासन को जानकारी देना चाहते हैं। श्री पोर्ते ने कहा कि हमारे क्षेत्र से रूंगटा कोल कंपनी वो वापिस जाएं और हमारी क्षेत्रीय जन समस्याएं हैं उसे जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएं।_
रूंगटा कोल ब्लॉक निरस्तीकरण महापंचायत
_⏩उक्त कार्यक्रम में गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन प्रदेश महासचिव अनिल पोया, पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज मरावी, गोंगपा ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ आयम,पूर्व सरपंच सेन्हा सहदेव उईके, सरपंच पति तनेरा श्रवण कुमार मरपच्ची, पूर्व सरपंच धवलपुर बलदेव सिंह पोर्ते, गोंगपा ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश पोया, जोशी लाल मरपच्ची,जगत आयम,श्रवण कुमार श्याम,दारा सिंह श्याम, शिवकुमार मेश्राम सहित बड़ी संख्या में ग्राम सेन्हा एवं आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।_
गोंगपा पसान ने सेन्हा में की महापंचायत, रूंगटा कोल ब्लॉक निरस्तीकरण को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का फैसला

