29.6 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

मनेन्द्रगढ़ वायरल वीडियो: व्यापारी से अभद्रता मामले में पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, निरीक्षक ने की थी गाली-गलौच

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मनेन्द्रगढ़ वायरल वीडियो //     मनेन्द्रगढ़-पोड़ी थाना में वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत के बाद थाना निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को पोड़ी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ भेजा गया।

मनेन्द्रगढ़ जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ अभद्रता और गाली गलौच के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। बीते दिनों वाहन चेकिंग के दौरान चिरमिरी निवासी व्यापारी प्रभात केसरवानी के साथ थाना निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया था। इस दौरान गाली गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/korba-news-ig-new-initiative-of-ramgopal-garg-public-will-be-able-to-give-direct-opinion-on-police-through-qr-code-in-police-stations/

      मनेन्द्रगढ़ वायरल वीडियो   के बाद चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से की। शिकायत और वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए थाना निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को पोड़ी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ भेज दिया है। पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!