कोहरे और शीतलहर के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें दिल्ली-यूपी समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

IMD Weather Updates: कोहरा और शीतलहर देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वोत्तर भारत सहित कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी यूपी के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में बारिश का येलो अलर्ट है।

https://cgcitynews.com

HighLights

  1. मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी यूपी में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
  2. 20-21 दिसंबर से जम्मू कश्मीर में होगी चिल्लई कलां की एंट्री
  3. दिल्ली में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 देश में ठंड का कहर बढ़ने से ज्यादातर इलाकों में गलन और ठिठुरन महसूस हो रही है। शीतलहर ने आधे से ज्यादा भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी यूपी में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू कश्मीर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। 17 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। 17-18 दिसंबर को बादल छाने की संभावना है। 20-21 दिसंबर से चिल्लई कलां की एंट्री के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अगले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है।

Jammu Kashmir Weather

राजस्थान में हांड कंपाने वाली ठंड ( ( कोहरा और शीतलहर )

राजस्थान में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में शीतलहर के कारण ठंड का एहसास बढ़ने की उम्मीद है।

Himachal Shimla Weather

दिल्ली में ठंड का डबल अटैक

राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ कोहरा भी पड़ रहा है। वायु प्रदूषण के कारण आसमान में धुंध छाई हुई है। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले कोहरा और प्रदूषण कम देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने औक 16-17 दिसंबर को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Delhi Weather (2)

यूपी में कोहरे का कहर

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इस लिस्ट में मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, मुराबाद, बरेली और पीलीभीत समेत आसपास के कई जिलों का नाम शामिल है।

UP Weather Winter FOg

बिहार में छाएगा कोहरा

मौसम विभाग ने बिहार के गया जी, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, औरंगाबाद और राजगीर समेत आसपास के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे दृश्यता काफी कम हो जाएगी और लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

https://cgstate.gov.in/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!