सरकारी लापरवाही और संवेदनहीनता का गंभीर मामला – ग्राम पंचायत पसान का लाखों में खरीदा गयाओपन जिम सामग्री हो रहा कबाड़ में तब्दील ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान // विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्रामपंचायत पसान में शासकीय राशि का दुरुपयोग हो रहा है। यहां कबाड़ की तरह लाखों रुपये का जिम सामान बिखरा पड़ा है। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत पसान में ओपन जिम खोलने के लिए  शासन ने लाखों रुपये खर्च कर जिम का सामान उपलब्ध कराया , ताकि ग्रामीण इलाकों के बच्चे व युवा वर्ग शहरों की तरह सुबह-शाम इसका उपयोग कर अपने आप को स्वस्थ व तंदुरुस्त रख सकें। समान आने के बाद इसे खेल मैदान में लगाया भी गया और लोगों के द्वारा सुबह शाम इसका उपयोग भी किया जा रहा था परंतु खेल मैदान में शासकीय कार्यक्रम होने पर जगह की कमी का हवाला देकर ओपन जिम को निकाल दिया गया और कहा गया की कार्यक्रम के बाद इसे लोगों के लिए पुनः लगा दिया जायेगा ,पर साल बीतने पर भी इस ओर किसी का ध्यान आकर्षित नही हो रहा है  यही कारण है कि इसका लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। इससे युवा ,बुजुर्ग ,महिलाएं ,बच्चे सभी नाराज है।

फाइल फोटो

वर्तमान निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं दिखा रहे रूचि
ओपन जिम सामग्री कहा है ,उसे खेल मैदान में लगाने के लिए वर्तमान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई पहल नहीं की है  आश्चर्य की बात तो यह है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण  लाखों रुपए की ओपन जिम सामाग्री खुले में खराब हो जायगी जिससे लाखों रुपए का नुकसान होगा।
स्थानीय  मॉर्निंग वॉकरों ने जताई नाराजगी:
    स्थानीय  मॉर्निंग वॉकरों ने  बताया की प्रशासन ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर ओपेन जिम तो लगवाया, लेकिन उसे निकाल दिया गया है, पहले सुबह-शाम लोग इन जिमों का उपयोग करते थे, लेकिन अब ओपन जिम नही होने से  लोगों का आना-जाना बंद हो गया है।  इन जिमों की सामग्री को  शीघ्र लगवाया जाए, ताकि लोगों को पुनः इसका लाभ मिल सके। लोगों ने कहा कि यदि जिम यहां नही लगाया गया तो यह सरकारी राशि का दुरुपयोग ही साबित होगा।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles