150 सहयोगियों व 20 संस्थाओं को किया गया सम्मानित, सेवा भाव को बताया सर्वोपरि

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

फतेहपुर में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम आकर्षक सजावट और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, उपसभापति अमरनाथ मिश्र, महासचिव रामानंद कटियार एवं कोषाध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता तथा रेडक्रास के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि रेडक्रास सेवा और समर्पण की संस्था है, जिससे हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। उन्होंने समाज सेवा को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया।
इस अवसर पर भवन निर्माण में सहयोग देने वाले 150 लोगों तथा रक्तदान शिविर आयोजित कराने वाली 20 संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles