‘दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में आई कमी, PUC नियमों का पालन बढ़ा’, CM रेखा गुप्ता का दावा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों की निगरानी बढ़ा दी है। सरकार का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जारी आदेशों का प्रभावी पालन कराया गया। विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया और प्रदूषण फैलाने वालों का चालान किया गया। मुख्यमंत्री ने माना कि सरकार द्वारा लागू किए गए उपायों का जमीन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। वर्तमान में राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) का स्टेज-4 लागू है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की बृहस्पतिवार को निगरानी बढ़ाई गई। सरकार का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जारी आदेशों का प्रभावी पालन कराया गया और विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाई।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया और प्रदूषण फैलाने वालों का चालान किया गया। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से विचार-विमर्श किया और उनके संबंधित विभागों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की और माना कि सरकार द्वारा लागू किए गए उपायों का जमीन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि वह एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) के निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रही है। वर्तमान में राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) का स्टेज-4 लागू है। इस स्टेज के तहत गहन निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं तथा उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
 
दिल्ली सरकार के बयान में कहा गया है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।दिल्ली परिवहन विभाग और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, विशेष अभियान के लिए कुल 210 प्रवर्तन टीमें तैनात की गईं, जिनमें ट्रैफिक पुलिस की 126 और परिवहन विभाग की 84 टीमें शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई तथा कुल 3,746 चालान काटे गए। सरकार ने कहा कि वाहनों से उत्सर्जन कम करने और जन स्वास्थ्य को तत्काल राहत देने के लिए निगरानी एवं सख्त प्रवर्तन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!