अमेरिका में एयरपोर्ट पर हुए हादसे में 2 पायलटों की मौत, आखिर कैसे हुई प्लेन और ट्रक की टक्कर?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान रनवे पर एक ट्रक से टकरा गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने टक्कर से पहले पायलट और ट्रक चालक दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे।

HighLights

  1. विमान और ट्रक की रनवे पर भीषण टक्कर
  2. 100 से अधिक यात्री और पांच दमकलकर्मी घायल
  3. ATC निर्देशों के बावजूद नहीं टल सका हादसा

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हो गया, जहां रनवे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस विमान हादसे में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई। घटना की शुरुआती जांच में सामने टक्कर से कुछ पल पहले ही पायलट और वाहन चालक दोनों को रुकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हादसा नहीं टल सका।

air canada (1)

सभी प्लेन को किया गया ग्राउंडेड

फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हवाई अड्डे पर लोगों को निकालने के लिए राहत बचाव का कार्य जारी है। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों के लिए ‘ग्राउंड स्टॉप’ जारी कर दिया है। यानी सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

बार-बार रुकने का दिया था निर्देश

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जांच के दौरान सामने आई ऑनलाइन ऑडियो रिकॉर्डिंग और शुरुआती फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि टक्कर होने से कुछ क्षण पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बार-बार विमान के पायलट और ट्रंक ड्राइवर को रुकने का निर्देश दिया था।

air canada (2)

लेकिन इसके बावजूद ट्रंक ड्राइवर और विमान पायल कंट्रोल नहीं कर पाए और यह हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान का अगला हिस्सा हवा में उठा हुआ नजर आ रहा है, जिससे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पांच दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस घटना कम से कम पांच दमकलकर्मी (फायर फाइटर्स) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (ARFF) की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!