राजस्थान में 21 IPS अधिकारियों का तबादला, जयपुर-जोधपुर के पुलिस कमिश्नर भी बदले

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें जयपुर और जोधपुर के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं।

HighLights

  1. राजस्थान सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।
  2. जयपुर और जोधपुर के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए।
  3. ओमप्रकाश जोधपुर से जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बने।

 राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राजस्थान सरकार ने सोमवार, 23 फरवरी की देर रात 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

राजस्थान में जिन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर और जोधपुर के पुलिस कमिश्नर का नाम भी शामिल है। राजस्थान सरकार ने सभी 21 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट भी जारी की है।

Rajasthan govt

राजस्थान में 21 IPS ऑफिसर के ट्रांसफर

  • जोधपुर में पुलिस कमिश्नर के पद पर ओमप्रकाश थे, जिन्हें अब जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
  • जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश थे, इन्हें अब जयपुर रेंज का आईजी बना दिया गया है।
  • जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर आईजी शरत कविराज को नियुक्त किया गया है।
  • सत्येंद्र सिंह जोधपुर रेंज में आईजी सीआईडी सीबी के पद पर थे, अब उन्हें पदोन्नति के साथ इस रेंज का IG नियुक्त कर दिया गया है।
  • आईजी हेमंत कुमार शर्मा को बीकानेर रेंज का आईजी एससीआरबी जयपुर बनाया गया है।
  • अजय पाल लांबा पहले आईजी एससीआरबी के पद पर थे, अब उन्हें आईजी एसओजी जयपुर बनाया गया है।
  • डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर से प्रीति चंद्र को आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशासन जयपुर बनाया गया है।
  • हरेंद्र कुमार महावर डीआईजी एसएसबी जोधपुर से आईजी सीआईडी सीबी जयपुर बना दिए गए हैं।
  • राजेश सिंह एसीबी डीआईजी थर्ड से आईजी STS जयपुर नियुक्त किए गए हैं।
  • डीआईजी राहुल कोटकी को जेडीए जयपुर से आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
  • डीआईजी पुलिस हाउसिंग में तैनात कालूराम रावत को आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर लगाया गया है।
Rajasthan govt (1)

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!