बिलासपुर रेल हादसे में 22 वर्षीया प्रिया चंद्रा की मौत, गांव में पसरा मातम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर //

बिलासपुर रेल हादसे में एक और होनहार बेटी की जिंदगी थम गई। जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बेहराडीह गांव की 22 वर्षीया प्रिया चंद्रा, जो गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, बिलासपुर में पढ़ाई कर रही थी। इस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, प्रिया चांपा स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर बिलासपुर जा रही थी, तभी रास्ते में हुए हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें कि, प्रिया चंद्रा अपने परिवार और गांव के लिए गर्व का कारण थी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देख रही थी। लेकिन एक पल में ही सब कुछ बिखर गया। हादसे की खबर मिलते ही बेहराडीह गांव में मातम पसर गया। हर किसी की आंखें नम हैं। क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, प्रिया चंद्रा का शव उसके गांव पहुंच चुका है। जिसका कुछ देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवती के शव को एम्बुलेंस की मदद से लाया गया है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles