हरियाणा बोर्ड परीक्षा: 10वीं अंग्रेजी के पेपर में पकड़े गए 25 नकलची, हटाए गए तीन अधिकारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं अंग्रेजी परीक्षा में 25 नकलची पकड़े गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक उप केंद्र अधीक्षक और दो पर्यवेक्षकों को हटाया गया। प्रदेशभर में 2.87 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के उड़नदस्तों ने विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की।

HighLights

  1. 10वीं अंग्रेजी परीक्षा में 25 नकलची पकड़े गए
  2. एक उप केंद्र अधीक्षक, दो पर्यवेक्षक हटाए गए
  3. बोर्ड के उड़नदस्तों ने औचक निरीक्षण किया

 शिक्षा बोर्ड की वीरवार को हुई 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 25 नकलची पकड़े गए। इनके अलावा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक उप केंद्र अधीक्षक व दो पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से हटाया गया।

प्रदेशभर में वीरवार को 10वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की अंग्रेजी एवं डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा हुई। प्रदेशभर में 1357 परीक्षा केंद्रों पर 2,87,844 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने जिला-चरखी दादरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्र रावमावि चांदवास में तीन नकलची पकड़े।

अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र रावमावि कादमा पर नियुक्त उप-केन्द्र अधीक्षक रणधीर सिंह, वोकेशनल अध्यापक को उसी स्कूल में नियुक्ति होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से हटाया।

बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने जींद और उनके उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!