32 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कोरबा में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीले

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कोरबा जिले में 10 फरवरी को एक भव्य और गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। सीएसईबी कोरबा-पूर्व स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्वीकृत लक्ष्य के अनुरूप जिले की 260 बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”👇

https://cgcitynews.com

इस पुनीत आयोजन को वैदिक विधि-विधान के साथ भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं, पंजीयन, भोजन, मंच, पंडाल, विद्युत, जल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुचारु और सम्मानजनक ढंग से संपन्न हो सके।
उल्लेखनीय है कि निर्धन परिवारों के लिए विवाह योग्य पुत्रियों का विवाह कर पाना आज के महंगे दौर में एक बड़ी चुनौती बन गया है। विशेषकर मजदूरी और सीमित आय पर जीवन यापन करने वाले परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए भारी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2004 में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के मूल निवासी निर्धन परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की विवाह योग्य कन्याओं का विवाह शासन द्वारा अपने खर्च पर कराया जाता है, जिससे परिवारों को आर्थिक चिंता से राहत मिलती है और बेटियों का भविष्य सुरक्षित होता है।
चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। कोरबा जिले में 260 जोड़ों के लिए कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। जिले में संचालित 10 एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 2602 आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत हैं। प्रत्येक परियोजना को 26-26 जोड़ों का लक्ष्य प्रदान किया गया है तथा प्रति परियोजना 13-13 लाख रुपये का बजट पुनर्बंटित किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि सभी परियोजनाओं में लक्ष्य की पूर्ति के लिए इसी वित्तीय वर्ष में आयोजन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई थी, ताकि गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और धन जुटाने की चिंता से भी राहत मिले। उन्होंने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में 10 फरवरी को इस सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है। परियोजनावार प्राप्त आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है और इस बार सभी चयनित जोड़े हिंदू समुदाय से हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सीएसईबी कोरबा-पूर्व स्थित फुटबॉल मैदान में 260 जोड़ों का विवाह कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देंगे।
योजना के तहत प्रति जोड़े स्वीकृत 50 हजार रुपये की राशि में से 35 हजार रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थी जोड़ों को चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। शेष 15 हजार रुपये का उपयोग विवाह आयोजन पर किया जाएगा, जिसमें वर-वधु के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली आवश्यक वस्तुएं तथा विवाह समारोह से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का खर्च शामिल होगा।

इस सामूहिक विवाह आयोजन में कोरबा शहरी, कोरबा ग्रामीण, करतला, बरपाली, कटघोरा, हरदीबाजार, पाली, पोंडी, चोटिया एवं पसान परियोजनाओं से 26-26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने जनसमुदाय से इस पुनीत आयोजन में सहभागिता कर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने की अपील की है।

Join YouTube 👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!