कोरबा से 35 तीर्थयात्री श्रीरामलला दर्शन के लिए अयोध्याधाम रवाना, सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews)07/01/25 //
छत्तीसगढ़ सरकार की महती श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल पवित्र अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य पार्षदों की उपस्थिति में निगम कार्यालय साकेत भवन से तीर्थयात्री बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

https://cgcitynews.com

इस अवसर पर सभापति श्री ठाकुर ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य ममता यादव, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान तीर्थयात्री बस द्वारा बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्याधाम जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। योजना के अंतर्गत यात्रा, भोजन एवं ठहराव का संपूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जा रहा है।
सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु रवाना करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने ईश्वर से सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। वहीं तीर्थयात्रियों ने योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://korba.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles