कोरबा में लोहे का पुल काटकर चोरी: 5 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 जेल भेजे गए

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews) कोरबा जिलान्तर्गत रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी करने के प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
उक्त मामले में पूर्व में 5 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। इसी क्रम में विवेचना के दौरान संलिप्त पाए गए 5 अन्य आरोपियों को भी कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

इस प्रकार इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी लखन पटले ने बताया कि सीएसईबी चौकी थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। 17 जनवरी की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया। शिकायत पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317 (2) (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इसी क्रम में प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर में 28 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 19 जनवरी की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित डेंगुरनाला के ऊपर बने लोहे के ब्रिज को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया। शिकायत पर चौकी सीएसईबी में अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मुखबीर सूचना पर अन्य फरार आरोपियों की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया है। सभी कथित आरोपी संगठित रूप से गैस कटर का उपयोग कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए चोरी कर कबाड़ में खपाने का कार्य करते थे। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/major-incident-of-bridge-theft-in-korba-revealed-police-took-action-and-arrested-five-accused-of-bridge-theft-and-sent-them-to-jail/

सार्वजनिक संपत्ति की चोरी एवं चोरी गए लोहे को अवैध रूप से कबाड़ में खपाने की गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने कोरबा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा थाना बालको, कटघोरा, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी मानिकपुर अंतर्गत संचालित समस्त कबाड़ दुकानों की संयुक्त जांच की जा रही है। पुलिस ने झगरहा में दो, पोड़ीबहर में एक, कुसमुंडा में एक और कटघोरा की एक दुकान को सील किया है।

 

https://cgpolice.gov.in

 

कोरबा में पुल चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

https://cgpolice.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles