दादी की सलाइन बॉटल पकड़ कर खड़ा 8 साल का पोता, सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर,मामला अभनपुर स्वास्थ्य केन्द्र का ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अभनपुर छत्तीसगढ़ :: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जो तस्वीर सामने आई है वह पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करती है. तस्वीर में एक 8 साल का बच्चा ‘सलाइन स्टैंड’ बना मरीज को लगे सलाइन की बॉटल को पकड़े खड़ा दिखाई दे रहा है. तस्वीरों में दिख रही महिला का नाम बुधिया बाई बताया जा रहा है. सलाइन की बॉटल को पकड़े खड़ा बच्चा मरीज का पोता है. बच्चे की तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन लीपापोती में जुटा है.

सलाइन की बॉटल थामे खड़ा बच्चा
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल बेहाल है.

ताजा मामला राजधानी रायपुर से महज 25 किलोमीटर दूर अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. इस अस्पताल से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक बच्चा मरीज के बगल में सलाइन की बॉटल हाथ में पकड़े खड़ा नजर आ रहा है.
मरीज के बैठने के लिए न तो व्हील चेयर उपलब्ध है और न ही सलाइन बॉटल को टांगने के लिए कोई स्टैंड. वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए जब हमारी टीम अभनपुर अस्पताल पहुंची तो हालात और भी खराब नजर आए.

अस्पताल में हालत और भी बुरी
वायरल तस्वीरों में दिख रही मरीज का नाम बुधिया बाई तारक बताया जा रहा है, जो करीब 12 किलोमीटर दूर कठिया गांव से इलाज कराने के लिए अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. अस्पताल के वार्ड में मरीजों के बेड पर न तो चद्दर नजर आई और न ही तकिया. मरीजों और तीमारदारों के पानी पीने के लिए लगे वाटर कूलर में गंदगी का अंबार नजर आया. दवाई वितरण केंद्र बंद मिला


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles