लगभग 50 सालो बाद पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में देखा गया बाघ ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

#tigers
जानकारी के अनुसार ये मादा बाघ है और गर्भवती हो सकती है, अनुमान है कि अपने बच्चों को जन्म देने के लिए किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में यहां पहुंच गई है…


यकीन मानिए बाघ का अंदाज बिल्कुल ऐसा था जैसे बड़े दिन बाद कोई अपने घर का मुआयना करने आया हो,
जिस सब्जी की बाड़ी में बाघ आराम कर रहा था वहां टमाटर तोड़ते तोड़ते जब मजदूर पहुंचे तो आराम कर रहे जंगल के राजा ने हल्की गुर्राहट से उन्हें अपनी मौजूदगी का अहसास कराया, हमला नहीं किया,
बाघ की गुर्राहट के बाद जब लोगों का ध्यान उस ओर गया तो सब भाग खड़े हुए, बाघ वहां लगभग 7 घंटे लेटकर आराम करता था, ड्रोन कैमरे से निगरानी के बावजूद ऐसे गायब हो गया जैसे कोई जादू हो, और पता तब चल जब रात 1:30 बजे लगभग 8 km दूर एक बछड़े पर हमला किया, फिलहाल ये मनेंद्रगढ़ वन मंडल की ओर जा रहा है ,
बाघ खुद की ताकत से जंगल का राजा है
जंगल में कोई चुनाव नहीं होते…⚔️

आभार  :: cg city news , Durgesh bisen

एशिया के ग्रीन बेल्ट मरवाही वन मंडल में “वनराज” बाघ की दस्तक हुई है मरवाही वन मंडल ने जंगल दर जंगल भटक रहे इस बाघ को अच्छा रहवास देने की कोशिश की है, बाघ बीते दो दिनों से मरवाही वन मंडल के सिवनी, परासी उषाढ के जंगलों में विचरण कर रहा है, ऐसे में सुकून भरे मरवाही वन मंडल के जंगलों में उसके आराम का एक ड्रोन वीडियो मरवाही वनमंडल ने जारी किया है , जिसमें वनराज बाघ निश्चिंत होकर सो रहा है। यह किसी भी वन्य प्राणी के लिए अच्छी बात होगी कि जब उसके रहवास पर शांति एवं भोजन की पर्याप्त व्यवस्था हो।

पहले मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जंगलों में विचरण करने वाला शेर अब मरवाही के मरवाही वन मंडल आ गया है बीते दो दिनों में मरवाही वन मंडल में जो बाघ का जो स्वागत सत्कार हुआ है उससे वनराज को काफी राहत मिली है ,इसके पहले वनराज के आराम में पिछले दिनों का भी ग्रामीणों ने हल्ला किया था जिससे वह मेढाखार गुर्जर नाला अनूपपुर मध्यप्रदेश को छोड़कर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मरवाही अनुमंडल में प्रवेश कर लिया जैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना मिली जंगल विभाग ने वनराज के स्वागत के लिए आम आदमियों को जंगल में जाने से प्रतिबंधित कर दिया और बिना शोर शराबी के 2 किलोमीटर तक के दायरे की जंगल से सटे गांव खाली करा दिए , बीती रात पारसी सिवनी गांव से आगे बढ़कर यह बाघ अभी उतार के जंगल में डेरा जमाए बैठा है। वन विभाग बराबर इस बात की निगरानी की हुई है और इसे पर्याप्त अनुकूल साधन बनकर मॉनिटरिंग कर रहा है, हालांकि दो दिनों में मरवाही वन मंडल में इस बाघ ने दो मवेशियों को नुकसान पहुंचा है। राहत देने वाली बात यह है कि इन दो दिनों में बाद में एक भी जनहानि या अप्रिय घटना निर्मित नहीं होने दी। अभी कुछ देर पहले मरवाही वन मंडल ने बाघ का आराम करते हुए एक ड्रोन फोटो वीडियो जारी किया है जो सिवनी के जंगल का है, जिसमें बाघ को आराम करते देखा जा सकता है

 

 

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles