मनेंद्रगढ़ के भौता में मिला बाघ का फुट प्रिंट, घरों में कैद हुए गांव वाले

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: मनेंद्रगढ़ फॉरेस्ट रेंज के ग्राम पंचायत भौता में बाघ के फुट प्रिंट मिले हैं. वन विभाग की टीम ने इलाके में बाघ के होने की पुष्टि की है. वन विभाग की ओर से गांव वालों को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए गए हैं. बाघ के मौजूदगी की खबर से गांव वाले काफी डरे हुए हैं. शाम होते ही गांव के लोग अपने अपने घरों में बंद हो जा रहे हैं. डीएफओ ने भी लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है. वन विभाग की टीम अब कैमरे लगाकर बाघ को ट्रैक कर रही है.
ग्राम पंचायत भौता में बाघ की दहशत: बाघ ने गांव के करीब पहुंचकर दो बकरियों पर हमला भी किया है. बाघ के हमले में एक बकरी की मौत भी हो चुकी है. गांव वाले अब अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी परेशान हैं. वन विभाग ने कहा है कि गांव वालों को चिंता करने की जरुरत नहीं है. वन विभाग मवेशी की मौत का हर्जाना ग्रामीण को देगी. वन विभाग ने कहा कुछ ग्रामीणों को मुआवजा दिया भी जा चुका है.
बाघ को ट्रैक करने के लिए हमने टीम को काम पर लगा दिया है. टाइगर के मूवमेंट पर नजर रखने की तैयारी है. गांव वालों से भी कहा गया है कि वो जंगल की ओर नहीं जाएं. बाघ लगातार लंबी लंबी दूरी तय कर ट्रैवेल कर रहा है. हाईटेक तकनीक के जरिए हम उसपर नजर रखने की कोशिश में जुटे हैं. :मनीष कश्यप, डीएफओ
वन विभाग की टीम कर रही निगरानी:बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम ने तीन शिफ्टों में अपने कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया है. वन विभाग की कोशिश है कि किसी भी हाल में बाघ रिहायशी इलाके के पास नहीं पहुंचे. ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसका ख्याल रखा जा रहा है.

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles