रायगढ़ दौरे से लौटते वक्त सिमगा के ढाबे में रुके मुख्यमंत्री, आमजनों के बीच बैठकर खाया खाना, पूछा हालचाल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर //  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला। रायगढ़ दौरे से लौटते वक्त वे अचानक सिमगा के एक सामान्य ढाबे में पहुंच गए और आम लोगों के साथ बैठकर खाना खाया। बिना किसी विशेष तैयारी और तामझाम के मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोग हैरान भी हुए और खुश भी।दिनभर की व्यस्तता के बाद भी मुख्यमंत्री साय ने ‘सुशासन तिहार’ के कार्यक्रमों के बाद एक छोटे से ढाबे पर रुककर न केवल भोजन किया, बल्कि वहां बैठे लोगों से आत्मीय संवाद भी किया।

उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और खुले मन से लोगों के हालचाल पूछे। ढाबे में भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, वहां के लोगों से मिलकर ऊर्जा मिलती है। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, आत्मीय जुड़ाव का अवसर होता है।” उनके इस व्यवहार ने यह साफ कर दिया कि सुशासन केवल मंचों और घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनजीवन में भी इसकी झलक दिखती है। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सहज बातचीत की। बिना किसी औपचारिकता के इस तरह का संवाद देख हर कोई मुख्यमंत्री की सादगी और लोगों से जुड़ाव की भावना की तारीफ करता नजर आया। मुख्यमंत्री के ढाबे में रुकने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव पी. दयानंद समेत कई अधिकारी मौजूद थे। लेकिन सबसे खास बात रही कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के घेरे से दूर रहकर आमजन के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह अंदाज साबित करता है कि नेतृत्व केवल सत्ता का प्रतीक नहीं, सेवा और सादगी का उदाहरण भी हो सकता है। ढाबे पर बैठकर किया गया यह भोजन उनके जननायक स्वरूप की एक सजीव झलक था, जो जनता के मन में लंबे समय तक बनी रहेगी।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles