रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला। रायगढ़ दौरे से लौटते वक्त वे अचानक सिमगा के एक सामान्य ढाबे में पहुंच गए और आम लोगों के साथ बैठकर खाना खाया। बिना किसी विशेष तैयारी और तामझाम के मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोग हैरान भी हुए और खुश भी।दिनभर की व्यस्तता के बाद भी मुख्यमंत्री साय ने ‘सुशासन तिहार’ के कार्यक्रमों के बाद एक छोटे से ढाबे पर रुककर न केवल भोजन किया, बल्कि वहां बैठे लोगों से आत्मीय संवाद भी किया।


