कोरबा / पसान // बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं की आवाजाही बढ़ जाती है, और ऐसा ही कुछ गुरुवार को कोरबा जिला मुख्यालय से दूर ग्राम पंचायत पसान में देखने को मिला। गांव के एक घर में कोबरा सांप घुस आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते किसी ने सर्प मित्र राहुल अग्रवाल को सूचना दी , जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बेहद जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन कर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।


