पसान के नवनिर्मित मकान में घुसा जहरीला कोबरा, गांववालों की सांसें थमीं… ‘सांपों के दोस्त’ राहुल अग्रवाल ने किया डेंजरस रेस्क्यू .. वीडियो वायरल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान //  बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं की आवाजाही बढ़ जाती है, और ऐसा ही कुछ गुरुवार को कोरबा जिला मुख्यालय से  दूर ग्राम पंचायत पसान में देखने को मिला। गांव के एक घर में कोबरा सांप घुस आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते किसी ने सर्प मित्र  राहुल अग्रवाल को सूचना दी , जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बेहद जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन कर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो राहुल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ के बीच वे किस तरह से साहसपूर्वक कोबरा को काबू में ले रहे हैं। राहुल अग्रवाल ने बताया कि यह कोबरा बेहद जहरीला होता है और इसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है। यह जहर यदि किसी इंसान या जानवर के शरीर में चला जाए, तो जान बचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि इस तरह के सांपों को देखकर घबराएं नहीं और न ही आग या धुआं करें, क्योंकि इससे सांप और आक्रामक हो सकता है।

सर्प मित्र को नही मिल रहा किसी का सहयोग

बेहद जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन कर सांप को सुरक्षित जंगल में  छोड़ने वाले राहुल अग्रवाल को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के लिए अभी तक ग्राम पंचायत , जनप्रतिनिधि , सामाजिक संगठन या वन विभाग  कोई भी सामने नही आया है ,जिससे उनका हर  रेस्क्यू जोखिम से भरा होता है ,अब देखना है कि खबर के बाद उनकी मदद के लिए कौन सामने आता है ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles