पसान में आत्मानंद स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन, शिक्षकों की मांग पर पेंड्रा-कोरबा मार्ग जाम ,तहसीलदार ,बी ई ओ पोड़ी उपरोड़ा के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान  //आत्मानंद स्कूल, पसान के बच्चों ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज बुधवार को सुबह सात बजे से सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और पेंड्रा-कोरबा मार्ग को जाम कर दिया।
oplus_2
जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर छात्र, स्कूल बैग और पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ गए। बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा, जिससे मार्ग पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
oplus_0
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार पसान मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। तहसीलदार पसान ने बच्चों को आश्वासन दिया की 22 अगस्त तक शिक्षकों की नियुक्ति हो जायेगी ,वही शिक्षा विभाग की ओर से BEO पोड़ी उपरोड़ा मौके पर पहुँचकर तहसीलदार की बातों का समर्थन करते हुए 22 अगस्त तक शिक्षक की नियुक्ति की बात कही ,BEO  ने बच्चों को आश्वासन दिया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल प्रस्ताव भेजा जाएगा , तब कही जाकर बच्चों ने अपना आंदोलन समाप्त किया

साल 2024 में कोरबा तक लगाई थी गुहार

पसान के आत्मनांद विद्यार्थियों की यह मांग कोई नयी नही है इससे पूर्व भी बच्चों ने शिक्षकों की मांग को लेकर  जिला मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी ,सालो से मांग पूरी नही होने पर उन्हें आज मजबूरी में सड़क पर भरी बरसात में अपना हक मागने उतरना पड़ा


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles