कोरबा / पसान //आत्मानंद स्कूल, पसान के बच्चों ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज बुधवार को सुबह सात बजे से सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और पेंड्रा-कोरबा मार्ग को जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर छात्र, स्कूल बैग और पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ गए। बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा, जिससे मार्ग पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार पसान मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। तहसीलदार पसान ने बच्चों को आश्वासन दिया की 22 अगस्त तक शिक्षकों की नियुक्ति हो जायेगी ,वही शिक्षा विभाग की ओर से BEO पोड़ी उपरोड़ा मौके पर पहुँचकर तहसीलदार की बातों का समर्थन करते हुए 22 अगस्त तक शिक्षक की नियुक्ति की बात कही ,BEO ने बच्चों को आश्वासन दिया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल प्रस्ताव भेजा जाएगा , तब कही जाकर बच्चों ने अपना आंदोलन समाप्त किया
साल 2024 में कोरबा तक लगाई थी गुहार
पसान के आत्मनांद विद्यार्थियों की यह मांग कोई नयी नही है इससे पूर्व भी बच्चों ने शिक्षकों की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी ,सालो से मांग पूरी नही होने पर उन्हें आज मजबूरी में सड़क पर भरी बरसात में अपना हक मागने उतरना पड़ा


