पटवारी ने कहा- जो करना है कर लो, एसडीएम ने किया सस्पेंड

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर // शुक्रवार को आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचा। एसडीएम मनीष साहू ने जब उनसे देरी का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपमानजनक लहजे में कहा नहीं बताऊंगा, जो करना है कर लो। एसडीएम बिलासपुर ने बैठक के दौरान अनुशासनहीन पूर्वक व्यवहार करने पर ग्राम खमतराई के पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शुक्रवार की सुबह एसडीएम विभागीय बैठक के लिए अपने अनुभाग के पटवारियों की बैठक ले रह थे। इस दौरान हल्का नम्बर 25 ग्राम खमतराई का पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी विलम्ब से बैठक में भाग लेने पहुंचे। इतना ही नही इसकी वजह पूछने पर बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू से अनुशासनहीनता की, और अपमानजक शब्दों का इस्तेमाल किया। मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवहार पर जब अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर ने उन्हें खड़े होकर उत्तर देने को कहा, तो पटवारी ने कहा मैं चेयर पर बैठूंगा, खड़ा की। इतना ही नहीं, जब बैठक से बाहर जाने को कहा गया, तब भी उन्होंने निर्देश नहीं होउंगा, कहकर निर्देश की अवहेलना मानने से इनकार करते हुए बैठक कक्ष में ही बैठे रहा। प्रशासनिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, इस अनुशासनहीन व्यवहार के कारण एसडीएम ने मौके पर ही उसे तत्काल निलंबन आदेश थमा दिया। रमेश कुमार वैष्णव को तत्कालीन प्रभार से निलंबित करने के बाद उनके दायित्वों का प्रभार विकास जायसवाल, पटवारी को सौंपा गया है।
छग सिविल सेवा नियम का उल्लंघन
अधिकारियों ने इसे उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता माना है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम, 1966 के तहत दंडनीय माना गया है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles