भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पहुँची चिरमिरी
छत्तीसगढ़ सीटी न्यूज : // जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका निगम क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी का परिवर्तन यात्रा पहुंची जहां पर हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बृजमोहन अग्रवाल और ओ पी चौधरी उपस्थित रहे जहां पर आम सभा के दौरान ओपी चौधरी राज्य सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जहां राजनीतिक पार्टियों को दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाती नजर आ रहे हैं ऐसे में खोई हुई सत्ता वापस पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर से कार्यकर्ताओं में बूथ स्तर पर जोश भरने का काम कर रहा है परिवर्तन यात्रा के आम सभा में जहां बृजमोहन अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ ओ पी चौधरी राज्य सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला गोथन घोटाला गोबर खरीदी घोटाला शराब घोटाला चावल घोटाला जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भूपेश सरकार के ऊपर हमला बोला है भूपेश सरकार को घोटाले बाज सरकार बता कर प्रदेश सरकार के ऊपर हल्ला बोला अब देखने वाली बात होगी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपनी कोई भी सत्ता वापस लाने के लिए हर एक स्टार पर पूरी मजबूती के साथ मुहिम छेड़ दिया है

