कोरबा /पसान-(आरिफ खान )–भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पाली तानाखार विधानसभा के पसान में आज 21 सितंबर को प्रवेश करेगी परिवर्तन यात्रा आज सुबह 10 बजे पसान पहुँचेगी जहाँ स्वागत समारोह पसान में होने के पश्चात जन सैलाब के साथ यात्रा लैंगा के रामपुर तिराहा पहुँचेगी जहाँ स्वागत समारोह के बाद आमसभा होगी जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा सभा को संबोधित किया जायेगा ,उसके बाद बिंझरा में स्वागत ,कटघोरा होते हुए कोरबा पहुँचकर रात्रि विश्राम
परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि सोम प्रकाश ( रिटायर्ड आईएएस) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार

परिवर्तन यात्रा से पाली तानाखार में बीजेपी के पक्ष में बनेगा माहौल –हिमांशु पांडेय (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पसान)
पाली तानाखार विधानसभा में परिवर्तन यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है युवा मोर्चा पसान के अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने बताया कि यात्रा से बीजेपी के पक्ष में अच्छा माहौल बनेगा लोग इस कमीशन खोर विधायक से ऊब चुके हैं मतदाता अब यहाँ परिवर्तन चाहता है ।


