भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी से उठे भयंकर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) ने कल देर रात आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में दस्तक देकर भारी तबाही मचाई है। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं ने सैकड़ों पेड़ उखाड़ दिए, बिजली के खंभे गिरा दिए और तटीय जिलों के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि तट पार करने के बाद यह तूफान अब कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है, लेकिन पीछे तबाही का एक बड़ा निशान छोड़ गया है

अन्य राज्यों पर असर

