Cyclone Montha ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही: भारी बारिश और आंधी से जनजीवन बर्बाद, 1 की मौत, सैकडों पेड़ गिरे, 120 ट्रेनें रद्द, 9 जिलों में स्कूल बंद, 76 हजार लोग प्रभावित, फसलें चौपट, बिजली ठप्प, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अलर्ट जारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी से उठे भयंकर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) ने कल देर रात आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में दस्तक देकर भारी तबाही मचाई है। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं ने सैकड़ों पेड़ उखाड़ दिए, बिजली के खंभे गिरा दिए और तटीय जिलों के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि तट पार करने के बाद यह तूफान अब कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है, लेकिन पीछे तबाही का एक बड़ा निशान छोड़ गया है

अन्य राज्यों पर असर

IMD ने चेतावनी दी है कि चक्रवात कमजोर होने के बावजूद, इसके असर से तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है, और प्रशासन तथा बचाव दल युद्धस्तर पर सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों को यलो अलर्ट में रखा गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles