पसान न्यूज़: रन फॉर यूनिटी में दौड़ेगा पसान, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिखेगा युवाओं का जोश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // अखंड भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को पुरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से आह्वान किया है कि वे राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और एकता, अखंडता तथा भाईचारे का संदेश दें।

कोरबा जिले के पसान में भी इस अवसर पर एकता दौड़ का  आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी पसान के नेतृत्व में संपन्न होगा। आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है  सभी स्कूलों, छात्रावासों तथा विभिन्न विभागों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 31अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे  किया जाएगा।

थाना प्रभारी पसान ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर की सुबह निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और एकता के इस उत्सव को सफल बनाएं। उन्होंने कहा “आइए, हम सब मिलकर सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एकजुटता की भावना का प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय एकता दिवस को गौरवपूर्ण बनाएं।” राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन न केवल सरदार पटेल के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि यह देश की विविधता में एकता के संदेश को और मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles