भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार रात नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक अविस्मरणीय प्रदर्शन करते हुए, दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में ‘वीमेन इन ब्लू’ ने 52 साल पुराने इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय खेलों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में युवा प्रतिभा और अनुभव का शानदार संगम देखने को मिला, जिसकी मुख्य सूत्रधार 21 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं।


