कोरबा / चोटिया –— कोरबा जिले के मोरगा में लाइनमैन के सहायक के रूप में कार्य करने वाले मोहन पाल ध्रुव का बिजली के खम्बे से गिरकर दुखद अंत हो गया
पोड़ीउपरोडा के मोरगा ग्राम में रहने वाला मोहन पाल ध्रुव जो की लाइन मेन के सहायक के रूप में कार्य करता था आज दोपहर को मोरगा फीडर में कुछ खराबी आने के कारण मोरगा में पदस्थ लाइनमेन हीरालाल केवट के साथ तारा घाट के पास 11 के वी खम्बे पर चढ़कर सुधार कार्य कर रहा था इस दौरान अनबैलेंस होकर निचे जा गिरा नीचे पथरीला जगह होने के कारण अंदरूनी चोट लगने से उसे तत्काल मोरगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया गंभीर स्थिति होने के कारण कटघोरा रेफर किया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी लगते ही मोरगा के आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर वैधानिक कार्यवाही कर रही है ,
करीब सात वर्षों से सहायक लाइनमैन का काम कर रहा था मृतक — क्षेत्र वासियों का कहना है कि मृतक पिछले 6-7 वर्षों से सहायक लाइनमैन का काम कर रहा था जिसकी जानकारी बांगो डीसी के आला अधिकारियों को थी किंतु इस दुर्घटना के पश्चात मृतक के परिवार को मुआवजा राशि विभाग के तरफ से दी जाएगी इस पर संशय बना हुआ है
सरगुजा प्रेमनगर से हो रहा है विधुत की सप्लाई —–कोरबा जिला के अंतिम छोर मोरगा में सरगुजा से विद्युत की सप्लाई की जा रही है ,लगातार क्षेत्र के ग्रामीण सब स्टेशन की मांग कर रहे हैं परंतु आज तक मोरगा में सब स्टेशन की स्थापना नहीं की गई है
सहायक यंत्री दिनेश कुमार का कहना है कि नाम मोहन पाल है हादसे कि वहज चक्कर आना बताया जा रहा है उच्च अधिकारियो के मार्गदर्शन पर विभाग की तरफ से कुछ सहयोग राशि परिवार वालो कों प्रदान किया जायेगा।


