कोरबा /चैतमा — कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने पाली के चैतमा उप स्वास्थ्य केन्द्र को एम्बुलेंस की सौगात दी ,और उनके घोषणा पर त्वरित कार्यवाही कर एम्बुलेंस को चैतमा हॉस्पिटल को सौंपा गया ,
विगत दिनों कोरबा की लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के चैतमा गांव पहुंची वहाँ लोगो ने अपने सांसद को यहां की समस्या से अवगत कराते हुए एक एम्बुलेंस की मांग की सांसद ने लोगों के जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल घोषणा की और बहुत जल्द ही एम्बुलेंस हॉस्पिटल को सौंपने की बात कही ,उनकी मंशा के अनुरूप एम्बुलेंस हॉस्पिटल पहुँच गई ,जिससे पूरे हॉस्पिटल के स्टाफ समेत ,गांव वालों ने सांसद मेडम की जमकर सराहना की लोगो ने कहा की इस सुविधा उपलब्ध होने से लोगो को हॉस्पिटल पहुँचने में आसानी होगा ,समय रहते इलाज संभव हो पायेगा


