कोरबा। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पसान (विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा) के 70 वर्ष पुराने शासकीय सांस्कृतिक रंगमंच को तोड़े जाने और उसके मलबे के उपयोग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में ग्रामवासियों ने इसे सरकारी संपत्ति की क्षति बताते हुए पुलिस प्रशासन से fir दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों नें बताया की शासकीय विद्यालय की भूमि में बने , सांस्कृतिक भवन को बिना किसी उच्चस्तरीय अनुमति के जेसीबी मशीन से तोड़ा गया ग्रामीणों ने बताया कि यह रंगमंच स्कूल परिसर का हिस्सा था और इस ढांचे के अचानक हटाए जाने से कई तरह की शंका उत्पन्न हुई है।

थाना पसान को दिए आवेदन में कहा है कि यह घटना सरकारी संपत्ति नुकसान से संबंधित है और इसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन ने 10 नवंबर को थाना पसान तथा तहसीलदार पसान को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।

