70 वर्ष पुरानी शासकीय स्कूल के रंगमंच में की गई तोड़फोड़ पर कार्रवाई की मांग, थाना पसान में आवेदन, जेसीबी मशीन को भी जप्त करने की मांग उठी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पसान (विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा) के 70 वर्ष पुराने शासकीय सांस्कृतिक रंगमंच को तोड़े जाने और उसके मलबे के उपयोग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में ग्रामवासियों ने इसे सरकारी संपत्ति की क्षति बताते हुए पुलिस प्रशासन से fir दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों नें बताया की शासकीय विद्यालय की भूमि में बने , सांस्कृतिक भवन को बिना किसी उच्चस्तरीय अनुमति के जेसीबी मशीन से तोड़ा गया ग्रामीणों ने बताया कि यह रंगमंच स्कूल परिसर का हिस्सा था और  इस ढांचे के अचानक हटाए जाने से कई तरह की शंका उत्पन्न हुई है।

 थाना पसान को दिए आवेदन में कहा है कि यह घटना सरकारी संपत्ति नुकसान से संबंधित है और इसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन ने 10 नवंबर को थाना पसान तथा तहसीलदार पसान को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।

आवेदन में भारतीय दंड संहिता की धारा 427 के तहत प्रकरण दर्ज करने और भवन के अवशेषों को निजी उपयोग में ले जाने की कोशिशों पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही, घटना स्थल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील भी प्रशासन से की गई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और मामले की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्पष्ट कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles