पसान धान उपार्जन केंद्र में खरीदी प्रभावित, किसानों में नाराज़गी, प्रभारी नें सर्वर की समस्या बताया

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान // 18/11/25 // समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2025–26 की औपचारिक शुरुआत भले ही 15 नवम्बर से हुई हो, लेकिन स्थानीय धान उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, पसान में सर्वर की समस्या बता खरीदी कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाया।
इस वर्ष धान क़ामन का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य ₹2389 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीदी की तिथि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक तय है। इसके बावजूद पहले ही दिन से तकनीकी दिक्कत बताकर  किसानों की परेशानी बढ़ा दी।
किसानों का कहना है कि धान की तुलाई और पंजीयन की प्रक्रिया सर्वर पर निर्भर है, और सर्वर न चलने से पूरा काम रुक जाता है। दूर दराज से आए किसान परेशान होते नजर आ रहे है, कुछ किसान अपने मन की तसल्ली के लिए अपने धान की नमी माप कर संतुष्ट हो रहे है,

समिति के कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर की समस्या की उच्च स्तर पर रिपोर्ट कर दी गई है और विभाग से समाधान की प्रतीक्षा है। कर्मचारियों का कहना है कि जैसे ही सर्वर सामान्य होगा, खरीदी प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जाएगी ताकि किसानों को नुकसान न हो।
ग्रामीण क्षेत्र में धान बेचकर रुपये की जरूरत रखने वाले किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सर्वर समस्या स्थायी रूप से दूर की जाए और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी बनाई जाए, ताकि खरीदी में अनावश्यक  देरी न हो

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles