38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

पसान खेल मैदान शराबखोरी का अड्डा, पुलिस की गश्ती पर उठ रहे सवाल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान //  पसान क्षेत्र का मुख्य खेल मैदान इन दिनों शराबखोरी का अड्डा बनता जा रहा है। मैदान के आसपास से खाली शराब की बोतलें, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य गंदगी बरामद होने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

खेल और युवा गतिविधियों के लिए बनाए गए इस मैदान में खुलेआम शराब पीने जैसी गतिविधियाँ न सिर्फ माहौल खराब कर रही हैं, बल्कि युवाओं पर भी गलत प्रभाव डाल रही हैं। नियमित रूप से सफाई की कमी और पुलिस-प्रशासन की गश्ती की लापरवाही पर भी लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही कुछ असामाजिक तत्व मैदान में जुटते हैं और देर रात तक शराबखोरी का माहौल बना रहता है।  प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, इन गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और खेल मैदान को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में वापस लौटाया जाए।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!