किसानों के लिए राहत — 25 नवंबर तक कर सकेंगे धान पंजीयन और रकबा सुधार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान // धान खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुए शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। पसान क्षेत्र के वे किसान, जिनका किसी कारणवश नवीन पंजीयन या रकबा संशोधन छूट गया था, अब 25 नवंबर 2025 तक तहसील कार्यालय में जाकर अपना कार्य पूरा कर सकते हैं।किसान अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए 25नवम्बर से पहले तहसील कार्यालय पहुंच अपना कार्य कराएं

जारी सरकारी सूचना के अनुसार 19 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसके दौरान किसान बिना किसी परेशानी के तहसील कार्यालय पहुंचकर धान बिक्री हेतु आवश्यक कागजातों का पंजीकरण और रकबा सुधार करा सकेंगे।

किसानों की सुविधा के लिए दो टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं—
एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क: 1800-233-1030
खाद्य विभाग: 1800-233-3663
किसानों का कहना है कि समय सीमा बढ़ने से उन लोगों को विशेष राहत मिली है जो किसी वजह से नियमित पंजीयन प्रक्रिया से वंचित रह गए थे।
किसानों की सुविधा शासन की पहली प्राथमिकता है और सभी पात्र किसान समय पर अपना पंजीयन अवश्य कराए  –वीरेंद्र श्याम (तहसीलदार पसान )

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles