ड्यूटी के दौरान जवान ने साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायगढ़। शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पोस्ट तब दहशत के साए में घिर गई, जब बुधवार तड़के ड्यूटी के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने ख़ूनी मोड़ ले लिया। रायगढ़ स्थित RPF पोस्ट के भीतर एक जवान ने अपने ही बैचमेट, हेड कॉन्स्टेबल पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरी पोस्ट को सील कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं।

तड़के 4 बजे हुई सनसनीखेज़ वारदात

मृतक हेड कॉन्स्टेबल की पहचान पीके मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले के रहने वाले थे। आरोपी जवान, एस लादेर, जांजगीर-चांपा का निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों जवान बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात की पाली में थी। पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तड़के क़रीब 4 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर जवान एस लादेर ने अपनी सर्विस राइफल से चार गोलियां दागीं जिसमें एक गोली सीधे मिश्रा के सिर पर लगी। गोली लगते ही पीके मिश्रा कुर्सी पर गिर पड़े और उन्होंने दम तोड़ दिया।

फोरेंसिक टीम जाँच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए, फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। टीम बारीकी से घटना की जाँच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद का असल कारण क्या था और फायरिंग किस परिस्थिति में हुई। फोरेंसिक जाँच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही, मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा की पत्नी भी घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles