लाठी डंडे से मारपीट करने वालो पे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही.आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ने में मिली सफलता* :-*घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लाठी डंडा जप्त*

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

:-
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.12.2025 को प्रार्थी निहाल खलखो निवासी उरांवपारा सीतापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जब अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति को उसके घर छोड़ने जा रहा था तभी पिछले दिन के मामूली झगड़ा विवाद का बदला लेने की नीयत से लाठी, डंडा, लोहे इत्यादि लेकर उरांव मुहल्ला में टोकोपारा सीतापुर का हीरालाल कुजूर, छोटू खान, आशिक खान, सुहेल खान, जावेद अहमद, शाबीर हसन, अतीक खान, लोग अपने अन्य साथियों के साथ कार एवं मोटरसाइकल एवं स्कार्पियो वाहन से आकर मारपीट किये हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्र- अपराध क्रमांक 462/2025 धारा 296,351(2),115(2),191(1),191(3),190,331(7) बीएनएस व एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(5)(क) का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान प्रकरण में अपराध की नियति अनुसार धारा 152,61, बी.एन.एस जोड़ी गई तथा पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश की गई जो आरोपी 1. हीरालाल कुजूर पिता दिलबहार कुजूर उम्र 23 वर्ष साकिन घासीपारा थाना सीतापुर, को तलब कर पूछताछ की गई जिसने दिनांक 30.11.2025 को उरांव पारा में शादी समारोह में साजिद खान का टेंट लगाने के दौरान झगड़ा विवाद का बदला लने एक राय होकर अपने साथियों के साथ लाठी डंडे के साथ मारपीट करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपी 2. छोटू खान पिता बसीउद्दीन खान उम्र 24 वर्ष साकिन घासीपारा थाना सीतापुर, 3. आशिक खान पिता रोशन खान उम्र 20 वर्ष साकिन बैंकुठपुर जिला कोरिया, 4. सुहेल खान पिता जाबीर खान उम्र 24 वर्ष साकिन घासीपारा थाना सीतापुर, 5. अनिल कुजूर पिता दिलबहार कुजूर उम्र 18 वर्ष साकिन घासीपारा थाना सीतापुर 6. रेसालत खान पिता नेसर खान उम्र 22 वर्ष साकिन घासीपारा थाना सीतापुर 7. बाबूआलम पिता बबलू आलम उम्र 24 वर्ष साकिन घासीपारा थाना सीतापुर, 8. फैजुल्ला खान पिता जाहिरूल्ला खान उम्र 33 वर्ष साकिन रायकेरा, थाना सीतापुर 9. मो. मुरतजा पिता स्व0 मो. शब्बीर उम्र 28 वर्ष साकिन रायकेरा थाना सीतापुर, 10. मोहसीन खान पिता साफर खान उम्र 21 वर्ष साकिन रायकेरा थाना सीतापुर 11. जावेद अहमद पिता खुरशाद अहमद उम्र 25 वर्ष साकिन कण्डारा थाना कुनकुरी जिला जशपुर 12. शाबीर हसन पिता जमालुददीन उम्र 36 वर्ष साकिन पुटुकेला तेलईधार थाना सीतापुर 13. अतीक खान पिता अमीन खान उम्र 27 वर्ष साकिन रायकेरा थाना सीतापुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल, लाठी, डंडा, इत्यादि जप्त कर कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गय है। प्रकरण में अति शिघ्र कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सीतापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही की गई है जिसमें थाना प्रभारी सीतापुर निरी. सी.आर. चंद्रा, उनि अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी बतौली उनि सी.पी. तिवारी, साइबर सेल प्र.आर. भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, राहुल केरकेट्टा, रमेश राजवाड़े, रमन मंडल, राहुल सिंह, अमीत विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा, की सक्रीय भूमिका रही।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles