कोरबा जिला में बोलेरो और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत ,दो की मौत ,पाली तानाखार पेट्रोल पंप के पास की घटना ,पुलिस मौके पर मौजूद

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /कटघोरा  — कोरबा जिला में  भारी वाहनों का दबाव अत्यधिक मात्रा में है  जिससे सड़क में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है बीती रात कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। ट्रैलर और बोलेरो की भिड़ंत इतनी जबरजस्त रही कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे  में बोलेरो चालक सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई वही ट्रेलर की चपेट में  आने से एक मवेशी की भी मौत हो गई। इस घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी बोलेरो में सवार दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं दोनों भरतपुर ( जनकपुर ) से अपने पिता को लेने बिलासपुर जा रहे थे। दोनों मृतक की पहचान ज्ञान दुबे व प्रेम दुबे के रूप में हुई है। फिलहाल चालक का शव बोलेरो में फंसे होने से डायल 112 व एम्बुलेंस की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही कर रही हैं


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles