पोड़ीउपरोडा /सिंघिया (छत्तीसगढ़ सीटी न्यूज़ ) 01/10/23 — कोरबा जिला के पोड़ीउपरोडा विकास खंड के ग्राम सिंघिया (कोरबी )के राशन दुकान संचालक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जाती है ,वो ,हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशनकार्ड का राशन रोक देता है ,कभी चना ,शक्कर नही देता था ,चावल में तो पूरी तरह से मनमानी करता है ,हमेशा लोगों को समय से चावल नही देता है ,परन्तु भोले भाले ग्रामीण इसका विरोध नही कर पाते ,क्योंकि उसका भाई पंचायत का रोजगार सहायक है ,दोनों मिलकर लोगो को धमकी देते है कि कोई भी शिकायत करेगा तो उसे चावल शक्कर ,चना नमक ,नही दिया जायेगा ,बेचारे ग्रामीण डरकर दुकान संचालक की शिकायत नही करते थे ,पर जब अति ज्यादा होता है तो कोई न कोई आवाज उठता है ,यहां भी गांव की रहने वाली बसंती बाई ने अंगूठा लगाने के बाद संचालक द्वारा राशन नही दिया तो उसके द्वारा विरोध करने पर संचालक द्वारा उस गरीब आदिवासी महिला के साथ गाली गलौज करते हुए भगा दिया गया ,महिला द्वारा इसकी शिकायत थाने में की गई थी ,

वहां कोई कार्यवाही नहीं होने से उसके हौसला बढ़ गया और उसने आज राशन उठाओ के अंतिम दिन उस महिला को राशन नही दिया ,जिसकी शिकायत महिला द्वारा कटघोरा थाने में की गई है ,अब देखना है कि उस महिला को न्याय मिलता है या संचालक की मनमानी जारी रहेगी ,देखे शिकायतकर्ता ने क्या कहा
ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानों में इस प्रकार की मनमानी आम बात —ग्रामीण क्षेत्रों में चुकी अधिकारी पहुंच नही पाते इसका फायदा दुकान संचालक द्वारा उठाया जाता है ,और वह गरीबों का चावल की अफरातफरी कर इस प्रकार से एडजेस्ट करता है ,
सहायक खादय अधिकारी की रहती है मौन सहमति —इस प्रकार के मामले में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नियुक्त सहायक खादय अधिकारी की भूमिका संदिग्ध रहती है उनके द्वारा सतत निरीक्षण नही करना और पोड़ीउपरोडा मुख्यालय में बैठकर संचालक को हरी झंडी दिखाई जाती है ,जिससे उसका मनोबल बढ़ता है ,इसके बदले अधिकारी को संचालक के द्वारा उचित सेवा किया जाता है

